क्लासिक लुक में आया New Mahindra Bolero, 1493CC दमदार इंजन के साथ मिलेगा तगड़ा माइलेज

New Mahindra Bolero: महिंद्रा एंड महिंद्रा कम्पनी ने भारतीय सड़कों पर अपने भरोसेमंद और दमदार वाहनों के दम पर भारतीय सड़कों पर अपनी एक विशेष पहचान बनाई है। उन्हें वाहनों में से एक वाहन बोलेरो है जो वर्षों से ग्रामीण एवं शहरी दोनों इलाकों में पसंद किया जाने वाला सबसे बेहतरीन एसयूवी में से एक है।

New Mahindra Bolero
New Mahindra Bolero

अब यह 2025 में एक नए अवतार में इंडियन मार्केट में लांच होने जा रही है। इस नई बोलेरो में न केवल पहले से ज्यादा स्टाइल है, बल्कि इसमें अब आधुनिक तकनीकी एवं सुरक्षा फीचर्स भी शामिल किए गए हैं तो लिए इसके सभी बेहतरीन फीचर्स के बारे में पूरी जानकारी नीचे के इस लेख में प्राप्त करते हैं।

New Mahindra Bolero Design

इस 2025 की बोलेरो में सबसे बड़ा बदलाव इसके एक्सटीरियर डिजाइन में देखने को मिलता है। यह SUV अब और अधिक मस्कुलर और शार्प लुक के साथ इंडियन मार्केट में लॉन्च होगा। इसके फ्रंट में नई ग्रिल, एलईडी हेडलैम्प्स और फॉग लैंप्स दिए गए हैं, जो इसे पहले से कहीं अधिक प्रीमियम बनाते हैं। नए अलॉय व्हील्स और बॉडी ग्राफिक्स इसे एक नया स्पोर्टी लुक प्रदान करते हैं।

New Mahindra Bolero Engine & Performance

नई महिंद्रा बोलेरो में 1.5 लीटर डीजल इंजन मिलने की उम्मीद है, जो लगभग 75-90 बीएचपी की पावर के साथ 210 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन BS6 फेज 2 मानकों पर आधारित होगा, जो बेहतर माइलेज और कम उत्सर्जन सुनिश्चित करता है। ट्रांसमिशन की बात करें तो इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स भी मिलेगा।

New Mahindra Bolero Features

इस के अंदर की बात करें तो बोलेरो अब और अधिक कंफर्टेबल और टेक्नोलॉजी-फ्रेंडली हो गई है। नया डैशबोर्ड डिज़ाइन, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, और USB चार्जिंग पोर्ट्स जैसे आधुनिक फीचर्स शामिल किए गए हैं। वहीं पर सेफ्टी की बात करें तो, सेफ्टी के लिहाज से ड्यूल एयरबैग्स, ABS, रियर पार्किंग सेंसर और सीट बेल्ट रिमाइंडर जैसी कई सारे सुविधाएं भी मिलेंगी।

New Mahindra Bolero Price

इस 2025 महिंद्रा बोलेरो की कीमत लगभग 9 लाख से 11 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हो सकती है। इसे कंपनी साल के मध्य तक लॉन्च कर सकता है। यह SUV खासकर उन लोगों के लिए है जो एक मजबूत, भरोसेमंद और बजट-फ्रेंडली वाहन की तलाश में हैं।

Leave a Comment